संयुक्त मोर्चा ने किया न्यूनतम वेतन को लेकर आर- पार का संघर्ष का‌ एलान

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार 12 मई 2024 (रविवार) को संयुक्त संघर्षील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार की एक बैठक धीरवाली के पास ग्राउंड में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 19 तारीख तक यदि सभी कंपनियों में बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन लागू नहीं होता है तो 20 मई को एक रैली का आयोजन किया जाएगा । श्रम विभाग एवं डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

संयुक्त मोर्चा एक हफ्ता मजदूरों के मध्य जन जागरण अभियान चलाएगा। उत्तराखंड शासन द्वारा न्यूनतम वेतन वृद्धि का शासनादेश एवं श्रम कानूनों के पालन हेतु पर्चा वितरण कर मजदूर वर्ग को जागरूक किया जाएगा।

आज बैठक में संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोजक एवं फूड्स श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कंपनियों को तत्काल बढा हुआ न्यूनतम वेतन लागू करना चाहिए। देवभूमि श्रमिक संगठन हिन्दूस्तान यूनिलीवर के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि इतनी महंगाई में 5 साल के लिए 25% बढ़ाना कोई बड़ी धनराशि नहीं है ।

सीमेंस वर्क्स यूनियन (सी एण्ड एस इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के अशोक गिरी ने कहा कि पूरे सिडकुल में और भगवानपुर ,रुड़की लक्सर, मंगलौर आदि औद्योगिक क्षेत्रों में भी जन जागरण अभियान चला जाएगा ।

कर्मचारी संघ सत्यम ऑटो के महिपाल सिंह ने कहा कि पूंजीपति सरकार के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं।

एवरेडी मजदूर यूनियन के महामंत्री अनिल कुमार सैनी ने कहा कि कुछ बड़ी कंपनियों को छोड़कर अधिकांश कंपनियों के मजदूरों को बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की दीपा ने कहा कि अधिकांश कंपनियों में महिला मजदूर काम कर रही हैं जिन्हें पहले से ही न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है व अन्य श्रम अधिकार भी हासिल नहीं है महिला संगठन मजदूरों के न्याय पूर्ण संघर्ष का समर्थन करती है।

इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज ने कहा कि अब मजदूर सोशल मीडिया के जरिये व अन्य संसाधनों से जागरूक हो चुके हैं और वे अपना हक अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा हरिद्वार इस संघर्ष को मजदूर वर्ग के बड़े मिशन मजदूर राज समाजवाद तक ले जाने के लिए संघर्ष करेंगे। भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि पूंजीपतियों द्वारा शोषण उत्पीड़न के खिलाफ सशक्त आवाज उठाई जायेगी। जैसे मालिक और प्रबंधन वर्ग के एसोसिएशन है वैसे ही मजदूरों को भी बड़ी एकता बनानी होगी।

बैठक में देव भूमि श्रमिक संगठन के‌ मजदूर नेता हरीश काण्डपाल,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार, सत्यम आटो के चंद्रेश कुमार, इंकलाबी मजदूर केन्द्र के जय प्रकाश, दीपक, विनोद, सिमेन्स वर्कर्स यूनियन के महिपाल सिंह , विभूति, संजीव, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.