19 August 2026

सत्य और सनातन के मार्ग पर चलने वालों को उसकी कीमत चुकानी पड़ती है भगवान श्री राम ने इसी मार्ग पर चलकर भोगा 14 वर्ष का वनवास भोगा और संत बापू आसाराम को इसी मार्ग पर चलकर जाना पड़ा जेल

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

मनोज ठाकुर,हरिद्वार 3 जून 2024 को संत श्री बापू आसाराम आश्रम हरिपुर में एक विशाल संत समागम आयोजित किया गया संत समागम में हजारों की संख्या में आए संत महापुरुषों ने एक मत होकर बापू आसाराम जी महाराज को तत्काल रिहा करने की मांग की ज्ञात हो की संत बापू आसाराम जी महाराज को कुछ समाज विरोधी तत्वों ने गलत तरह से लांछन लगाकर झूठे आरोपों में जेल भिजवा दिया संत बापू आसाराम जी महाराज ने संपूर्ण विश्व में धर्म कर्म कथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति को तथा सनातन परंपरा को विश्व भर में फैलने का कार्य किया उनके इसी कार्य से जलन रखने वाले कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके बापू आसाराम जी महाराज को झूठे केस में फसवा कर जेल भिजवा दिया आज हमारे देश में बड़े-बड़े घोटालेबाज अपराधी खुले घूम रहे हैं किंतु सनातन और भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाले संत जेल में सलाखों के पीछे व्यवस्था का शिकार हो रहे हैं सभी संत महापुरुषों ने बापू आसाराम जी महाराज को धर्म का अवतार बताते हुए सभी ने एक मत होकर भारत सरकार से बापू आसाराम जी महाराज को तत्काल रिहा करने की मांग की इस अवसर पर मारुति कुंज गुरुग्राम आश्रम की तरफ से श्री बलराज भड़ाना प्रदीप दायमा जी ने सभी संत महापुरुषों को फल तथा कोल्ड ड्रिंक व जूस वितरण किया किया इस अवसर पर व्यवस्थापक रमेश भाई जी संत रामविलास शांति प्रकाश महाराज कोतवाल रमेशानंद देहरादून बाबा कोतवाल श्याम गिरी महाराज कोतवाल सरवन दास महाराज साध्वी विष्णु प्रिया सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे हजारों की संख्या में उपस्थित सभी संत महापुरुषों ने एकमत होकर भारत सरकार से बापू आसाराम जी महाराज को रिहा करने की मांग की ताकि बापू धर्म और संस्कृति का पूर्व की तरह विश्व भर में प्रचार प्रचार कर सकें संपूर्ण विश्व में धर्म की अलख जगा सके भक्तों की आंखें उनकी एक झलक पाने के लिए ललहित है

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.