19 August 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदय भारत सिविल सोसाइटी ने किया वृक्षारोपण

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उदय भारत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने प्रेम नगर आश्रम नहर पुलिया पटरी पर वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया। उदय भारत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आज ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व का हर देश है ।ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए पर्यावरण को संरक्षित करना अति आवश्यक है इसका एकमात्र जरिया है वृक्षारोपण । आज उत्तराखंड जैसे हरियाली प्रदेश में भी तापमान का बढ़ना चिंताजनक है। हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है। उत्तराखंड के 40 फिसली जंगल जल के राख हो गए हैं। राज्य में उच्च कार्बन सामग्री ने इस प्राचीन पहाड़ी राज्य को गैस चैंबर बना दिया है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाला समय बेहद ही खतरनाक होगा। सरकार के साथ-साथ सभी नागरिकों को आज अधिक से अधिक संख्या पर वृक्ष लगाने की आवश्यकता है और साथ-साथ उन्हें संरक्षण करने की भी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को लेनी होगी। इस अवसर पर संस्था की फाउंडर मेंबर हेमा भंडारी अनिल सती, और पी मिश्रा, एडवोकेट कुलदीप खंडेलवाल,धीरज पीटर मयंक गुप्ता, अजय पाठक, यशपाल सिंह चौहान, अमनदीप, प्रोफेसर वी के अग्निहोत्री मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.