प्रसिद्ध मां मन्सा देवी मंदिर में पानी न पहुंच पाने पर हजारों भक्तजन परेशान

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

रिपोर्ट मनोज ठाकुर,हरिद्वार 15 जून 2024 हरिद्वार की पर्वतमाला के प्रसिद्ध मां मन्सा देवी मंदिर परिसर में पिछले 6 दिन से पानी न पहुंच पाने के कारण मां मनसा देवी के दर्शन हेतु जाने वाले हजारों भक्तजन पानी की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं साथ ही क्षेत्र में भारी गंदगी का भी साम्राज्य देखने के लिए मिल रहा है इतना ही नहीं मां मनसा देवी पैदल मार्ग पर जगह-जगह शॉर्टकट मार्ग तीर्थ यात्रियों को चोटिल कर रहे हैं वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी इन खतरनाक रेप्टीले मार्गो को बंद ने कर कर तीर्थ यात्रियों की जान माल के साथ खिलवाड़ कर रहा है इतना ही नहीं हनुमान मंदिर से ऊपर बने गेट पर कोई कर्मचारी हर समय तैनात नहीं रहता एक ताला है किंतु उसकी सैकड़ो चाबियां विस्तृत की गई है कुछ लोग तो अपनी चाबी से ताला खोलकर तथा उसे बंद कर आसानी से ऊपर मंदिर पहुंच जाते हैं किंतु बहुत से वशिष्ठ लोगों को भारी इंतजार के बाद बिना दर्शन किए ही कई बार वापस लौटना पड़ता है क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी देखने के लिए मिल रही है जगह-जगह पानी पड़ा रहता है जो तीर्थ यात्रियों के चोटिल होने तथा रपटने का कारण बनता है इतना ही नहीं एक-एक स्कूटर पर तीन से चार लोग चढ़ाई पर चढ़ते दिखाई देते हैं यह आम जनमानस के साथ वन विभाग के अधिकारियों की लालसा के चलते खुला खिलवाड़ हो रहा है

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.