22 August 2026

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन पर भेद भाव और पक्ष पात का आरोप लगाया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल के कार्यालय रेलवे फ़टाक ज्वालापुर पर आहूत की गई बैठक मे जिला प्रशासन पर भेद भाव और पक्ष पात का आरोप लगाते हुए भविष्य मे जिला प्रशासन की हर बैठक का बहिष्कार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास पर जा कर मुख्यमंत्री से शिकायत दर्ज करने का निर्णय लिया साथ ही पूरे विषय के लिए सांसद त्रिवेन्द्र रावत व पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानन्द से भी मिलने का निर्णय लिया गया
पॉड टैक्सी कॉरिडोर व अब कावड़ तक सभी बैठको मे ये पक्षपात हो रहा है

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनीत धिमान ने कहा की हरिद्वार जिला प्रशासन पिछले कई बार से केवल ऐसे लोगो को बैठक मे बुलाता है जो प्रशासन की हा में हा कर व्यापारी की कोई समस्या बैठक मे ना रखे हरिद्वार मे चार व्यापारी संगठन है पर सिर्फ़ अपने चहेतो को बुला कर बैठक का कोरम पूरा किया जाता है तीन व्यापारी हितों की बात करने वालों को आमंत्रण नही दिया जाता है आगे से अब हम राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री निरन्तर बेहतर कार्य कर रहे है पर हरिद्वार मे उन कार्य को करने की ज़िम्मेदारी जिनको दी जाती है वो वार्ता तक करने को तैयार नहीं है अब व्यापारी सीधे मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री भारत तलुजा व शहर अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने कहा की हम व्यापारी के लिए लड़े है और जीवन भर लड़ते रेहेगे और अपने सामने व्यापारी को लूटते हुए नही देख सकते है कुछ अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे है और अब व्यापारी राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर अपनी बात रखेगे

जिला विधिक सलाहकार कुलदीप खंडेलवाल व शहर महामंत्री अर्पण ग्रोवर ने कहा की व्यापारी की अनदेखी अब बर्दाश्त नही होगी और अब हर बात राज्य सरकार से की जायेगी कोई भी विषय हो बड़ा या छोटा केवल काग़ज़ी बैठक हो रही है और अपने चहेतो को बुलाया जाता है हो व्यापारी हितो को बात करे ऐसे किसी को बैठक मे नही बुलाया जाता है

बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री सुदिश श्रोत्रीय महानगर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी शहर अध्यक्ष पंकज सवन्नी जुबेर कलीम विनोद नीटू रविश अंकित पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि अनेक पदाधिकारी शामिल हुए

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.