हाजी नईम कुरैशी ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव मे अपने पुत्र आरिफ कुरैशी को चुनावी मैदान मे उतारने का ऐलान किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार 

हरिद्वार नगर निगम चुनाव में पूर्व राज्य मंत्री हाजी नईम कुरैशी के पुत्र आरिफ कुरैशी ने कांग्रेस पार्टी से भावी पार्षद के रूप में अपनी तैयारियो को लेकर ताल ठोक रहे हैं।अपनी तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें वार्ड न0 40 से टिकट देती है और वोट के रूप में वार्ड न0 40 की जनता का उन्हें भरपूर प्यार मिलता है तो वह वार्ड न0 40 को एक नई मॉडल जैसे हर जगह पर सीसीटीवी कैमरे,कोई भी नाली और नाला खुला नहीं रहेगा,जगह जगह कूड़े के अंबार लग जाते हैं वह नहीं लग पाएंगे आदि बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।कस्साबान निवासी आरिफ कुरैशी अपनी चुनावी तैयारियों को लेकर मैदान में कूद पड़े हैं। युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले आरिफ कुरैशी कांग्रेस में भी कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे। आरिफ कुरैशी की छवि वार्ड में एक उभरते समाजसेवी के रूप में पहचानी जाती है।वार्ड की तैयारी को लेकर उन्होंने बताया कि अगर वार्ड की जनता उन पर भरोसा जताएगी तो वह उनके वादों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.