23 August 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के नेत्र रोग विभाग व अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों की नेत्र जांच, उपचार व जरुरी परामर्श दिया गया। इस अवसर पर लोगों को खासतौर से नेत्र दान महादान के लिए जागरुक किया गया।
एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के नेत्र रोग विभाग की ओर से आंबेडकर नगर, ऋषिकेश में वृहद नेत्र परीक्षण, उपचार एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्ररोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ( डॉ.) संजीव कुमार मित्तल की देखरेख में आयोजित शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 72 मरीजों का सघन परीक्षण किया साथ ही उन्हें आंखों की देखभाल के लिए उचित परामर्श दिया।
इस अवसर पर मरीजों व उनके तीमारदारों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत होने वाले नेत्रदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। उन्होंने नेत्र दान को महादान की संज्ञा देते हुए बताया कि एक व्यक्ति के नेत्रदान के संकल्प से दो लोगों की अंधेरी दुनिया में जीवनर्यंत उजियारा हो सकता है और वह ईश्वर की बनाई हुई रंगबिरंगी दुनिया को देख सकते हैं।
इस अवसर पर विभाग के आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नीति गुप्ता व प्रबंधक वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी महिपाल चौहान ने लोगों को नेत्रदान महादान का संकल्प दिलाया व उन्हें इसके लिए जागरुक किया। बताया गया कि शिविर में 37 लोगों ने नेत्रदान का संकल्पपत्र भी भरा।

 

इस अवसर पर एम्स नेत्र विभाग की रेजिडेंट्स डॉ. रिद्धि लखानी, डॉ. कामना वर्मा ने मरीजों की सघन जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। ऑप्टोमेट्रिस्ट इंटर्न राजन जायसवाल, अंजली अग्रवाल ने जरूरतमंद लोगों को चश्मे का नंबर वितरित किया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष नूतन अग्रवाल, सचिव रचना गर्ग एवं अन्य सदस्यों ने शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.