आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर हरिद्वार मे टीटीआर एंटरप्राइजेज के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार आजादी के पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौ.कड़च्छ गली नं-4 ज्वालापुर हरिद्वार मे टीटीआर एंटरप्राइजेज के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी त्रिलोक सिंह ने  ध्वजारोहण कर भारत की आन,बान और शान तिरंगे एवं स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी देने वालों को नमन किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस क्षेत्र मे ही नहीं वरन देश मे देश भक्ति के वातावरण में बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज देश के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं जो हमारे देश को महान बना रही है और हमें गर्व महसूस करा रही हैं अब हम गुलामी की जंजीर को हटाकर आजादी के रंग में रंग चुके हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम मे टीटीआर एंटरप्राइजेज के कर्मचारियो व समाज के गणमान्य व्यक्तियो ने बढ चढ़कर भाग लिया।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.