14 August 2026

श्री तिल भाण्डेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का 32 वां वार्षिक उत्सव तथा विशाल भंडारा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

मनोज ठाकुर हरिद्वार कनखल स्थित श्री तिल भाण्डेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का 32 वां वार्षिक उत्सव तथा विशाल भंडारा बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत त्रिवेणी दास जी महाराज ने कहा श्रावण मास पूर्ण होने पर सिद्ध पीठ श्री तिलभाण्डेश्वर महादेव मंदिर में 32 वां वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो रहा है दूर दराज इलाकों से भी भक्त पधारे हुए हैं धर्म कर्म के कार्य मनुष्य के भाग्य का उदय करते हैं श्रवण मास में श्री तिल भाण्डेश्वर महादेव की आराधना करने से भक्तजनों को मनोवांछित पुनीत फलों की प्राप्ति होती है इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.