एक पेड़ मां के नाम* अभियान के अन्तर्गत हरिलोक कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर विधायक आदेश चौहान ने पदाधिकारीयो के साथ वृक्षारोपण किया।
प्रमोद कुमार सम्पादक 19-8-24,एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत विधानसभा रानीपुर क्षेत्र के हरिलोक कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर *विधायक आदेश चौहान* ने पदाधिकारीयो के साथ वृक्षारोपण कियाl
इस अवसर पर कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का विशेष महत्व है वृक्ष के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते वर्तमान स्थिति में जिस प्रकार निरंतर तापमान में वृद्धि हो रही है वह चिंता का विषय है भविष्य में इस संकट से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर आने वाले भविष्य को सुरक्षित करने की जरूरत है। हम सभी को भी इस अभियान से जुड़ते हुए अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना चाहिए। *भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान जिला संयोजक आशु चौधरी* ने कहा कि इसी के साथ-साथ वृक्ष लगाना तो हमारा कर्तव्य है ही किंतु उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है जब हम एक पेड़ मां के नाम से लगा रहे हैं तो वह हमारी भावनाओं से भी जुड़ता है हमें इन भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे पेड़ को वृक्ष बनने तक नियमित देखभाल करनी चाहिएl
इसका अवसर पर उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, निवर्तमान पार्षद निशाकांत शुक्ला, चित्रा शर्मा, राजन मेहता, नरेंद्र अग्रवाल, प्रवेश नौटियाल, पवन चौहान,परमजीत सिंह गिल, सुरेश अरोड़ा पवन कौशिक, देवेश वर्मा, राम ठाकुर, पवन कौशिक, ममता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
 

