राम से बड़ी भगवान राम की महिमा है जिसका गुणगान सुनने से ही मनुष्य भवसागर पार हो जाता है श्री महंत कमलेशानन्द महाराज

विज्ञापन

प्रमोद कुमार हरिद्वार

हरिद्वार खड़खड़ी स्थित गंगा भक्ति आश्रम में चल रहे श्री अखंड रामायण पाठ के अवसर पर भक्तजनों के बीच ज्ञान की वर्षा करते हुए अनंत विभूषित त्याग मूर्ति परम पूज्य श्री महतं कमलेशानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा भगवान राम से बड़ी भगवान राम नाम की महिमा है जिनके लिखने मात्र से बड़े-बड़े विशालकाय पत्थर तैरने लगते हैं तो यह नसवान मनुष्य जीवन भगवान राम नाम की गाथा गाने से तैर कर भवसागर पार हो सकता है इसलिए अपने घर में अपने गुरु स्थान पर तीर्थ स्थान पर राम नाम की महिमा श्री अखंड रामायण पाठ श्री रामायण जी श्रीमद् भागवत जैसी पावन कथा का आयोजन करा कर अपना मनुष्य जीवन धन्य कर ले राम नाम ही कल्याण का मार्ग है और राम नाम ही मुक्ति का मार्ग है और राम नाम ही सत्य का मार्ग है और यह मार्ग दिखाने वाले परम पूज्य परम ज्ञानी सतगुरु देव होते हैं परम पूज्य सतगुरु देव स्वामी श्री श्री 1008 श्री महंत राघवानन्द सरस्वती जी महाराज के श्री चरणों में बारंबार कोटि-कोटि नमन करते हैं

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.