देवोत्थान सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान में आयोजित पितृपक्ष की सबसे बड़ी व ऐतिहासिक “23वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा” शनिवार, 28 सितंबर 2024 को सतीघाट,कनखल पर संपन्न होगी।

विज्ञापन

हरिद्वार (विकास कुमार)देवोत्थान सेवा समिति (रजि) के तत्वावधान में आयोजित पितृपक्ष की सबसे बड़ी व ऐतिहासिक “23वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा” शनिवार, 28 सितंबर 2024 को सतीघाट, कनखल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा की गोद में विसर्जन के साथ संपन्न होगी। इसके पूर्व निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हरिद्वार से विशाल शोभायात्रा के साथ सतीघाट कनखल पहुंचेगी।
इस यात्रा को ले चलने के लिए मेरे महादेव तैयार है…आप सभी मित्र भी …हर हर महादेव… लिखकर अपने पितृदेवो को श्रद्धांजलि अर्पित करें और पितृदोष से मुक्ति पाए।
देवो के देव महादेव के श्री चरणों में 4128 हुतात्माओ का वास है …हर हर महादेव।

23 वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा देवोत्थान सेवा समिति द्वारा हरिद्वार के लिए निकाली जा रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा में देश भर से चार हजार से भी अधिक वो अस्थियां है जो या तो लावारिस थी या गरीबी के कारण उन अस्थियो को गंगा में प्रवाहित करने के परिजनों के पास रूपये नहीं थे। इस महान सामजिक कार्य के मुख्य सूत्रधार वीर अर्जुन समाचार पत्र के मालिक बड़े भाई अनिल नरेंद्र जी,वरिष्ठ पत्रकार,विजय शर्मा,विजय कुमार जी के नेतृत्व में पुण्य आत्माओ को मोक्ष मिलेगा।आप भी श्रंद्धाजलि अर्पित करने के लिए आमंत्रित हैं।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.