विचार एवं संस्कार बातों में नहीं जीवन में धारण करने की आवश्यकता 12व 13 व 14 अक्टूबर को लगेगा श्री बालाजी दरबार श्री महंत श्यामसुंदर दास महाराज
प्रमोद कुमार सम्पादक
हरिद्वार (मनोज ठाकुर)6 अक्टूबर 2024 श्यामपुर स्थित श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष 1008 श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज ने भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए कहा मनुष्य अगर मन मस्तिष्क से स्वस्थ है तो तन की दुर्बलता उस पर हावी नहीं हो सकती अगर उसके जीवन में उच्च विचार अच्छे संस्कार हैतो उसे किसी को सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती वह उसके व्यक्तित्व में स्वयं दिखाई देते हैं जो जीवन में बड़े-बड़े उपदेश दूसरे को देते हैं अगर उन्ही बातों को अपने जीवन में धारण करें तो उनका मनुष्य जीवन सार्थक हो जाये करोडो योनियों को भोगने के बाद यह मनुष्य जीवन प्राप्त होता है जो सभी योनियों में श्रेष्ठ कहा जाता है किंतु कुछ लोग बाहरी बोलचाल आचार विचार में तो अच्छे होते हैं लेकिन उनका मन अंदर से दलदल के समान होता है ऐसे लोग सही नहीं होते स्पष्ट वादी नहीं होते उनके जीवन का आदर्श सिर्फ झूठी प्रशंसा पाना है वे झूठी प्रशंसा को ही अपने जीवन की सार्थकता मानते है गलत तरीके से कमाये गये धन को ही सफलता मानते हैं ऐसे लोग सिर्फ सांसारिक जीवन जीने के लिए आते हैं और अपने भोग भोगने आते हैं क्या भला है क्या बुरा है क्या अच्छा है क्या गलत है इन बातों से उनका कोई लेना-देना नहीं किंतु जो उच्च विचारधारा के संस्कारवान लोग होते हैं वह कभी दिखावे का जीवन नहीं जीते अगर एक कथा वाचक दूसरों को अच्छे उपदेश दे रहा है तो पहले उसे उन उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए नहीं तो वह अंधकार पूर्ण जीवन जी रहा है दूसरों को तो मार्ग बता रहा है किंतु खुद अपने मन मंदिर में अंधेरे करे बैठा है कहने का तात्पर्य यह है की जो शिक्षा हम दूसरों को दे रहे हैं पहले पूरे अंतर मन से उसे अपने अंदर धारण करें तभी आपका जीवन सार्थक तथा सफल हो पायेगा परम पूज्य गुरुदेव पंडित राम गोपाल शर्मा अलवर वाले बाबा जी तथा श्री बालाजी महाराज की कृपा से 12व 13 अक्टूबर को सभापुर दिल्ली में बालाजी का दरबार लगेगा तत्पश्चात 14 अक्टूबर 2024 को श्री श्याम वैकुंठ धाम श्यामपुर हरिद्वार में बालाजी का दरबार लगेगा परम पूज्य गुरुदेव श्री महंत श्यामसुंदर दास जी महाराज बालाजी के श्री चरणों से सभी आये भक्तजनों को उनके जीवन के कष्ट संताप दूर करने हेतु विभूति प्रसाद स्वरूप प्रदान करेंगे बोलो श्री बालाजी महाराज की जय श्री अलवर वाले बाबा जी महाराज की जय
 

