19 August 2026

मोहन दास आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव महंत स्वामी मोहनदास जी महाराज का 105 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर) 9 नवंबर 2024 को भूपतवाला स्थित मोहन दास आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव महंत स्वामी मोहनदास जी महाराज का 105 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा परम पूज्य गुरुदेव महंत स्वामी मोहन दास जी महाराज इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान की गंगा थे ऐसे पावन संतों का सानिध्य बड़े ही भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होता है उन्होंने अपने तपोबल से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर श्री दुर्गा दास महाराज ने कहा स्वामी महंत मोहनदास जी महाराज ज्ञान का एक विशाल सूर्य थे उनका तपोबल आज भी आश्रम में और भक्तजनों के बीच विद्यमान है ऐसे तपो मूर्ति संतो के दर्शन और संगत बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होती है इस अवसर पर बोलते हुए महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है परम पूज्य स्वामी मोहनदास जी महाराज एक तपो मूर्ति सत्य की डगर पर चलने वाले महान संत थे ऐसे पावन त्याग मूर्ति संत बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होते हैं संतों का पावन सानिध्य मां गंगा के जल के समान पवन होता है वह भक्तों के भाग्य का उदय कर देते हैं स्वामी मोहनदास आश्रम के समस्त ट्रस्टी तथा सदस्य गण भक्तगण हजारों की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.