15 August 2026

40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार में आयोजित 03 दिवसीय स्थापना दिवस मेले का हुआ रंगारंग शुभारम्भ

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार दिनॉक 02-12-2024 को मुख्य अतिथि श्रीमती नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, पी0ए0सी0 उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 के खेल मैदान में विधि-विधान से पूजन कर 03 दिवसीय वाहिनी स्थापना दिवस मेले का शुभारम्भ किया गया। वर्ष-1980 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में स्थापना के उपरान्त प्रत्येक वर्ष 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 का स्थापना दिवस 02 दिसम्बर के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रीमती श्वेता चौबे, सेनानायक आई0आर0बी0 द्वितीय एवं प्रभारी सेनानायक 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार, श्री सुरजीत सिंह पॅवार, उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार, सुश्री अरूणा भारती, सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार, श्री स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक जी0आर0पी0 हरिद्वार, श्री सुरेेन्द्र प्रसाद बलूनी, सहायक सेनानायक 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक, श्री हीरा लाल बिज्लवाण, सेवा निवृत्त शिविरपाल श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुनील दत्त पाण्डे उपस्थित रहे। पुलिस महानिरीक्षक, पी0ए0सी0 श्रीमती नीरू गर्ग द्वारा इस मौके पर इस मेले को 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार के 44 वर्षों के अनुभव और उत्साह का प्रदर्शन बताया गया।

 

दिनॉक 02-12-2024 से दिनॉक 04-12-2024 तक वाहिनी प्रंागण में आयोजित इस मेले में वोकल फॉर लोकल की थीम पर सभी प्रकार के पहाडी अनाज, फल, मिठाई, अचार, जूस, ऊनी सामान जैसे पहाडी टोपी, दस्ताने, स्पोर्टस का सामान, क्रॉकरी, साज-सज्जा का सामान, कॉस्मेटिक्स सामग्री एवं बच्चों के कपडे इत्यादि के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के फास्ट-फूड खाद्य सामग्रियों को वाहिनी के अधि0/कर्मचारियों द्वारा दलवार स्टॉल लगाकर उचित दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ है।, जिसमे प्रथम पुरूस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप, तृतीय पुरस्कार एल0ई0डी0 (32 इन्च), चतुर्थ पुरस्कार फ्रिज, पच्चम पुरस्कार साईकिल सहित लगभग 120 आकर्षक ईनाम रखे गये है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले लगवाये गये है। इस मेले में पुलिस द्वारा सुरक्षा/डियूटी में प्रयोग किये जाने वाले आर्म्स-एम्यूनेशन जैसे एल0एम0जी0, 51-एम0एम0 मोर्टार, 7.62 एम0एम0 असाल्ट घातक रायफल, 5.56 एम0एम0 एक्स कैलीबर, 9 एम0एम0 कार्बाईन, ए0के047 रायफल आदि की प्रदर्शनी तथा आपदा एवं बाढ राहत रैस्क्यू के दौरान प्रयोग किये जाने वाले उपकरण जैसे बोट, स्कूबा डाइविंग शूट, सोनार डिवाइस आदि प्रदर्शनी में लगायी गयी है एवं सैल्फी प्वाईट बनाये गये है जो मेले की विशेष झलकियॉ है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में उपवा के तत्वाधान में महिला कल्याण केन्द्र द्वारा बनाये गये मेज पोश, थाल पोश, हेण्डमेड ज्वैलरी, पेन्टिंग, ऊनी स्वेटर, कुशन, आदि भी उचित दरों पर उपलब्ध कराये जा रहे है। मेले में लगाई गयी उक्त प्रदर्शनियों की आगंतुकों द्वारा सराहना की गयी। मेले के शुभारम्भ अवसर पर श्रीमती पूजा पॅवार, मंहत रघुवीर दास, मंहत जयराम दास, श्री आदेश कुमार, शिविरपाल 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार, श्री ओम प्रकाश, श्रीमती कविता रावत, श्री बीरेन्द्र सिंह कठैत, श्री सोहन लाल जोशी, श्री महिपाल सिंह बिष्ट, श्री राजपाल सिंह बिष्ट, श्री कैलाश शर्मा, श्री कमल सिंह सजवाण, श्री राकेश धीमान, श्रीमती अनुपमा राणा, श्री खजांची लाल दलनायक, श्री नरेन्द्र मेहरा, एच0डी0आई0 ए0टी0सी0, सू0सैन्य सहायक श्री विक्रम सिंह भण्डारी 40वीं वाहिनी पी0ए0सी0 हरिद्वार एवं वाहिनी मुख्यालय में उपस्थित समस्त अधि0/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
दिनॉक 02-12-2024 से दिनॉक 04-12-2024 तक प्रत्येक दिवस सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा जिसमे वाहिनी की आक्रेस्ट्रा टीम, पुलिस मॉर्डन स्कूल एवं वाहिनी फेमिली लाईन के बच्चों तथा हैप्पी डांस ग्रुप द्वारा प्रस्तुतियॉ दी जायेगी। स्थापना दिवस मेले की शुभारम्भ तिथि में पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों के लिए जलेबी दौड, सुई धागा दौड, महिला टीचर एवं महिला दल के बीच रस्सा-कस्सी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनॉक 03-12-2024 को मेला चलता रहेगा एवं दिन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताऐ जैसे कुर्सी दौड, रस्सा-कस्सी, बॉलीबाल आदि का आयोजन किया जायेगा एवं सांय सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जायेगी जिसमे प्रसिद्ध लोक कलाकार/अभिनेत्री श्वेता माहरा मेले का विशेष आकर्षण है। दिनॉक 04-12-2024 को दिन में मेला लगातार चलता रहेगा एवं सांय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन व लकी ड्रॉ/पुरस्कार वितरण के उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा मेले का समापन किया जायेगा।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.