मसूरी में आयोजित गढ़वाल कप 2024 ताइक्वांडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल लाकर गौरी टंडन ने किया हरिद्वार का नाम रोशन

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार 10 दिसंबर 2024,डीपीएस स्कूल की छात्रा 5 वर्षीया गौरी टंडन ने मसूरी में आयोजित गढ़वाल कप 2024 प्रतिस्पर्धा में 20 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल लाकर अपने स्कूल सहित हरिद्वार का नाम रोशन किया। इससे पूर्व प्रतियोगिताओं में भी गौरी टंडन ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल किया है। गौरी टंडन के पिता ने बताया कि गौरी का शुरू से ही खेल की तरफ रुझान रहा है। पूर्व में भी गौरी स्कूल की तरफ से कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और स्वर्ण जीत चुकी है। उदय भारत सिविल सोसाइटी के फाउंडर सदस्य अनिल सती ने कहा की यदि गौरी टंडन को अच्छे कोच और बेहतर प्रशिक्षण मिलता है तो गोरी देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देश का नाम रोशन करेगी। उत्तराखंड की राज्य सरकार ऐसे छात्र/छात्राओं को अतिरिक्त प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग देने की आवश्यकता है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.