2 October 2026

हरिद्वार में इस बार और भी भव्य होगा भागीरथ महोत्सव मेला 3.0, 3 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सजेगा संस्कृति और मनोरंजन का संगम- मनोज यादव

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। हरिद्वार की सांस्कृतिक धरोहर और जनभावनाओं से जुड़ा बहुप्रतीक्षित भागीरथ महोत्सव मेला 3.0 इस बार और भी भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित होने जा रहा है। मेले का आयोजन 3 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा।

 

यह भव्य मेला भेल स्थित CFFP गेट (फाउंड्री गेट) के सामने वाला मैदान, शिवालिक नगर रोड़, हरिद्वार पर आयोजित होगा। मेले में गरबा महोत्सव, दुर्गा पूजा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल्स, मजेदार झूले और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले को रंग-बिरंगी रोशनियों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।

मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रशासन भी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*मुख्य आकर्षण*

– गरबा महोत्सव

– भव्य दुर्गा पूजा

– स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स

– मजेदार झूले

– रोजाना सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम

मेला समिति के आयोजक मनोज यादव ने कहा,कि “भागीरथ महोत्सव मेला सिर्फ एक मेला नहीं, बल्कि हरिद्वार की संस्कृति, परंपरा और उत्साह का महासंगम है। पिछले दो वर्षों में जनता ने जो प्यार दिया है, उससे उत्साहित होकर इस बार मेला 3.0 को और भी भव्य रूप दिया गया है। हम चाहते हैं कि हरिद्वार के लोगों को नवरात्रि और दशहरा-दिवाली के इस पावन अवसर पर अपने ही शहर में एक सुरक्षित, पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर स्थान मिले।

यहाँ गरबा से लेकर दुर्गा पूजा तक, बच्चों के झूलों से लेकर युवाओं के लिए फूड जोन तक हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है। मैं सभी क्षेत्रवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से अपील करता हूँ कि आएं और इस खुशियों के महोत्सव का हिस्सा बनें। सुरक्षा और साफ-सफाई हमारी पहली प्राथमिकता है।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.