10 October 2026

मानवता की सेवा और विश्व शांति का संदेश देता है दास धर्म पंथ – संत त्रिलोचन दर्शन दास

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

प्रयागराज,महाकुंभ मेले में “दास धर्म पंथ के संचालक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज” का शिविर एक धार्मिक और आध्यात्मिक और सनातन धर्म के प्रचार कों लगाया गया हैं , जहां दास धर्म के अनुयायी और श्रद्धालु देश विदेश से महाकुम्भ मे पहुंच रहे हैं और सेवा मे लगे हैं।संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज एक प्रसिद्ध संत हैं , जिनका जीवन और उपदेश समाज को आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए जाना जाता है।

 

संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज” ने भगतो कों सम्बोधित करते हुए कहा की दास धर्म पंथ का शिविर महाकुम्भ मेले मे धार्मिक शिक्षा, ध्यान, कीर्तन, और भक्तिरस का पान कराने के लिए लगाया गया हैं।उन्होंने कहा की संत महाराज के उपदेशों के माध्यम से भक्तों को आत्मज्ञान, भक्ति, और जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते है।उन्होंने कहा की “दास धर्म पंथ ” का संदर्भ आमतौर पर भगवान के प्रति समर्पण और शरणागत भावना से जुड़ा होता है।

उन्होंने कहा की महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में, शिविर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक जागरण और गुरु की उपस्थिति में शांति की अनुभूति करने का एक महत्वपूर्ण अवसर हैं।

संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज” ने कहा की , महाकुंभ मेला सचमुच सनातन धर्म की एक अद्भुत पहचान है। महाकुंभ मेला हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए एक महान आध्यात्मिक आयोजन है, जहां लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, और गुरुजन एकत्रित होते हैं, ताकि गंगा, यमुन, और सरस्वती के पावन संगम में स्नान करके अपने पापों का नाश कर सकें और मोक्ष की प्राप्ति की कामना करें।

उन्होंने कहा की महाकुम्भ मेला सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण अंग है। यहां श्रद्धालु न केवल धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, बल्कि विभिन्न साधु-संतों और गुरुजनों से मार्गदर्शन भी प्राप्त करते हैं। महाकुंभ मेला सनातन धर्म की आध्यात्मिकता, परंपरा, और सामूहिक श्रद्धा का जीवित प्रमाण है, जो भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है।

उन्होंने कहा की महाकुम्भ मेले का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह समाज में एकता, शांति और प्रेम का संदेश फैलाता है।

दास धर्म पंथ के संचालक संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज” के सेवक दीपक दास ने जानकारी देते हुए बताया की संत त्रिलोचन दर्शन दास महाराज” के शिविर में 1 फरवरी 2025 को सेक्टर 21 मे बने शिविर मे दोपहर 2:00बजे से एक विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत सम्मेलन में भारत के संत महापुरुष सम्मेलन की शोभा को बढ़ाएंगे और अपने ओजस्वी प्रवचनों से विश्व शांति का संदेश देंगे।उन्होंने बताया की संत सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज करेंगे। मंच का संचालन महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद महाराज करेंगे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.