कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे निरंजनी अखाड़े की छावनी मे , संतों का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

वरिष्ठ पत्रकार राकेश वालिया प्रयागराज, महाकुंभ मेले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय निरंजनी अखाड़े की छावनी पहुंचे जहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेट वार्ता कर महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और संत महापुरुषों का आशीर्वाद लिया।

 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का शाल उढाकर स्वागत करते हुए कहा कि माँ गंगा को सनातन धर्म और संस्कृति में “मोक्षदायिनी” (मोक्ष देने वाली) कहा जाता है क्योंकि विश्वास है कि उनके पवित्र जल में स्नान करने से आत्मा को शुद्धि मिलती है और पापों का विनाश होता है।उन्होंने महाकुम्भ मेले मे स्नान करने पहुचे बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कों साधुवाद दिया और कहा की माँ गंगा उन पर अपनी कृपा बनाये रखे जिससे वह देश कों और आगे ले जाने मे देश की उन्नति मे सहभागि बन सके।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की आज संत पुरुषों का आशीर्वाद और उनके दर्शन पाने के बाद अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने संत महापुरुषों के साथ मिलकर कुंभ की दिव्यता और भव्यता को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक है। और आज प्रयागराज महाकुंभ में आकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाना बड़े ही सौभाग्य की बात है। उन्होंने महाकुंभ अपेक्षित संख्या से अधिक श्रद्धालु देश के कोने-कोने से यहां पहुंच रहे हैं जिसको लेकर यहां की पुलिस प्रशासन की व्यवस्था, मेला मेला प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर बड़ी प्रसन्नता हुई जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।उन्होंने कहा किमहाकुंभ के इस दिव्य आयोजन में पुलिस का व्यवहार श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हीअच्छा हैं जो श्रद्धालुओं को सहारा देने के साथ उनका मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला अपनी दिव्यता और भव्यता के चरम पर है आज दिव्या संतों के दर्शन और उनका आशीर्वाद मिलने से खुद को गोरवांतित महसूस कर रहे हैं।
इस अवसर पर अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी, श्री महंत ओमकार गिरी,श्री महंत राधे गिरी, श्री महंत दिनेश गिरी, महंत राकेश गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि, महंत शिववन, महंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद, महामंडलेश्वर स्वामी अन्नपूर्णा भारती, महंत राजगीरी आदि के संग अनेक संत महापुरुष मौजूद रहे।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.