महाकुम्भ मेले में संतो की ज्ञान रूपी गंगा में गोते लगाने वाले भक्तों के जीवन धन्य हो जाते हैं महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 1 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) प्रयागराज महाकुंभ मेले में श्री योगेश्वर आश्रम के महंत परम पूज्य श्री नरेंद्र गिरी जी महाराज ने भक्तजनों के बीच उद्गार व्यक्त करते हुए कहा महाकुंभ मेले में त्रिवेणी में स्नान करने से मनुष्य के जन्मो जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं उसके भाग्य का उदय हो जाता है साथ ही उसे अनेकों फलों की प्राप्ति होती है इसी के साथ संत रूपी महापुरुषों के श्रीमुख मुख से बहने वाली ज्ञान की गंगा में गोते लगाने वाले भक्तों का जीवन धन्य हो जाता है इस अवसर पर कोतवाल श्री कमल मुनि जी महाराज का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी कमल मुनि महाराज ने कहा गुरुजनों की पावन संगत भक्तों के भाग्य का उदय कर देती है महाकुंभ में गोते लगाने से भक्तों के जीवन के पुनीत फलों का उदय हो जाता है इस अवसर पर स्वामी चैतन्य ब्रह्मचारी स्वामी रतन चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने भी विचार व्यक्त किये।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.