11 August 2026

भक्ति मनुष्य को भगवान तक पहुंचा देती है और आस्था पत्थर में भी भगवान देखती है-महंत रामवीर दास

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 18 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द )कांगड़ी गाजीवाला स्थित नौमी डेरा आश्रम में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के श्री महंत रामवीर दास महाराज ने कहा भक्ति मनुष्य को भगवान तक पहुंचा देती है और आस्था पत्थर में भी भगवान देखती है और उसी पत्थर से प्रकट होकर भगवान भक्त की पुकार सुनते हैं अगर भक्त के मन में सच्ची आस्था है तो भगवान ने खंबे को तोड़कर एक खंभे से नरसिंह अवतार प्रकट हुए हैं और भक्त प्रहलाद की मदद की है अगर मन में सच्ची आस्था है तो भगवान राम माता शबरी की आस्था देखकर उनकी कुटिया में उन्हें दर्शन देने गये हैं कहने का मतलब सिर्फ इतना है भगत की आस्था में ही भगवान से मिलन का रहस्य छुपा हुआ है जितनी गहरी आस्था उतनी जल्दी मिलेंगे भगवान

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.