13 August 2026

परम पूज्य माता लाल देवी महाराज भक्तों की तारण हार भक्तों को सत्य का मार्ग दिखाने वाली परम तपस्विनी माँ भक्त दुर्गा दास

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 21 फरवरी 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) भूपतवाला स्थित पूज्य माता लाल देवी मंदिर ट्रस्ट मां वैष्णो देवी गुफा सप्त सरोवर में वार्षिक उत्सव संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत देवानन्द सरस्वती ने कहा संत महापुरुषों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले प्रत्येक कार्य में जगत कल्याण की भावना निहित होती है परम पूज्य वंदनीय माता लाल देवी जी इस पृथ्वी लोक पर भक्तों की सच्ची पथ दर्शक एवं मार्गदर्शक संत थी उनमें साक्षात माता आदि शक्ति की झलक दिखाई देती थी उन्होंने अपने तपोबल से भक्तों को कल्याण का मार्ग दिखाया इस अवसर पर बोलते हुए पूज्य माता लाल देवी मंदिर ट्रस्ट आश्रम के प्रबंधक व्यवस्थापक भक्त दुर्गादास महाराज ने कहा पूज्य माताजी आज भी हम लोगों के बीच इसी स्थान में सूक्ष्म रूप में विद्यमान है सब कुछ वही करती हैं आश्रम की संपूर्ण गतिविधियों वही चलाती हैं हम लोग तो निमित्त मात्र हैं महापुरुष इस धरती लोक पर अपने यश एवं कीर्ति के रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं आज भी वे ही कर रही है न जाने कब कहां से कैसे आता है और क्या-क्या कैसे-कैसे हो जाता है माता जी साक्षात मां देवी का स्वरूप है और ज्ञान दिये संस्कार एवं आदर्श के रूप में सदैव हम लोगों के हृदय पटल पर इसी प्रकार स्मृति बनी रहेगी पूज्या लाल माता जी इस पृथ्वी लोक पर ज्ञान का एक विशाल सागर थी उनकी यश एवं कीर्ति चारों दिशाओं में सदैव विद्यमान रहेगी इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर चलते-फिरते तीर्थ के समान है तीर्थ के दर्शन करने के लियें आपको खुद चल कर जाना पड़ता है किंतु एक संत के रूप में संत रूपी तीर्थ के दर्शन आपको कभी भी कहीं भी हो सकते हैं सतगुरु का पावन सानिध्य भक्तों को कल्याण की ओर अग्रसर करता है और भगवान राम का सिमरन उनके जीवन का उद्धार कर देता है इस अवसर पर बोलते हुए नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भव सागर की नैया के गुरु ही तारणहार सतगुरु हमारे ज्ञान का संवर्धन कर हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते साथ ही उन्होंने कहा वे मेयर के रूप में सेवा करते हुए स्वच्छ हरिद्वार सुंदर हरिद्वार की कहावत को शिद्दत के साथ पूर्ण करने का प्रयास करेंगी श्री महंत सूरज दास महाराज ने कहा सतगुरु सत्य की वह संगत है जो धर्म कर्म सत्संग पूजा पाठ के माध्यम से हमारा लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते सतगुरु से बड़ा एवं सच्चा पथ दर्शक कोई और हो ही नहीं सकता इस अवसर पर महंत रवि देव महाराज महंत रघुवीर दास महाराज महंत जगजीत सिंह महाराज महंत मोहन सिंह महाराज महंत देवानन्द सरस्वती महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत ज्ञानानंद महाराज स्वामी रामानंद महाराज महंत प्रेमानंद महाराज कोठारी जसविंदर सिंह महाराज पार्षद अनिरुद्ध भाटी शिवकुमार अशोक डॉक्टर हर्षवर्धन जैन हनी अग्रवाल शिवकुमार सैनी गौरव पाल आदित्य शर्मा स्वामी श्याम गिरी महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष भक्तगण उपस्थित थे।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.