माता जानकी तथा भगवान श्री राम का भजन करने से मनुष्य जीवन चिंता व संताप मुक्त रहता है श्री महंत रघुवीर दास महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 21 फरवरी 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) श्री सुदर्शन आश्रम अखाड़े में भक्तजनों के बीच अपने श्री मुख से उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के श्री महंत परम पूज्य 1008 रघुवीर दास जी महाराज ने कहा इस कलयुग में भगवान की भक्ति ही चिंता मुक्त जीवन प्रदान कर सकती है माता जानकी भगवान श्री राम की आराधना से भक्तों को मनो वांछित फल प्राप्त होते हैं जिसके मन में भगवान की भक्ति बसी हो उसके मन में चिंता की कहीं जगह ही नहीं होती क्योंकि उसके रोम-रोम में तो भगवान की भक्ति बसी हुई है चिंता कहां जाकर बसगी उसके जीवन में चिंता नाम की कोई चीज होती ही नहीं है जो भगवान का है भगवान उसके हैं तो जहां भगवान है वहां चिंता का क्या मतलब इसलिए मस्त होकर राम भजन करो मां गंगा में डुबकी लगाओ जीवन चिंता और संताप मुक्त रहेगा
 

