15 August 2026

प्रयागराज कुंभ मेले के कुशलता पूर्ण संपन्न होने पर जगत कल्याण की भावना से पंचायती श्री आनंद अखाड़े में विशाल भंडारे का आयोजन

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 2 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानन्द) श्रवण नाथ नगर स्थित पंचायती श्री आनन्द अखाड़े में महाकुंभ के कुशलता पूर्ण संपन्न होने पर जगत कल्याण की भावना से एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए थानापति महंत कौशलपुरी जी महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है इस पृथ्वी लोक पर सच्चे सतगुरु से बढ़कर कोई और हमारा पथ दर्शक हो ही नहीं सकता गुरु मिलाते हैं ईश्वर से गुरु ही देते ज्ञान भवसागर की नैया के गुरु ही तारण हार इस अवसर पर बोलते हुए धर्म सम्राट ब्रह्म ऋषि महंत महेश गिरी महाराज ने कहा संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर चलते-फिरते तीर्थ के सामान है तीर्थ के दर्शन करने के लिये आपको खुद चल कर जाना पड़ता है किंतु एक संत महापुरुष के रूप में एक पावन तीर्थ के दर्शन एक संत महापुरुष के रूप में कभी भी कहीं भी आपको संत रूपी तीर्थ के दर्शन हो सकते हैं सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर ईश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित होते हैं धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों का लोक एवं परलोक दोनों सुधार देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री धाम के महंत गोविंद दास महाराज ने कहा जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश रात के अंधकार को दूर कर देता है इसी प्रकार गुरुजनों के श्री मुख से निकलने वाला पावन ज्ञान भक्तों के जीवन के सभी शक्ल समाप्त कर उनके जीवन के पुण्यों का उदय कर देता है इस अवसर पर बोलते हुए संत ओम बिंदुनन्द ब्रह्मचारी ने कहा गुरु भक्तों को ज्ञान प्रदान कर उनके जीवन का उद्धार कर देते हैं इस अवसर पर बालक अभिषेक विक्रम भाटिया सहित भारी संख्या में संत भक्त उपस्थित थे

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.