18 August 2026

राम नाम की महिमा का गुणगान मनुष्य के जीवन की सार्थकता सुमित तिवारी

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 17 मार्च 2025 वेदा ग्रीन बैंकट हॉल के पास स्थापित श्री राम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा के समापन के अवसर पर बोलते हुए राम नाम विश्व बैंक समिति के अध्यक्ष श्री सुमित तिवारी ने कहा भगवान राम का नाम इस संसार के मनुष्यों के कल्याण का आधार है भगवान राम के नाम में ही भक्ति छपी है यही भक्ति मार्ग है और यही मुक्ति मार्ग है देश तथा विदेश में राम नाम लिखने के लियें पत्रिकायें उपलब्ध करना और उन्हें संग्रहित करना हमारी संस्था का पावन कार्य है राम नाम भजो या लिखो दोनों में ही हमारा मानव जीवन सार्थक करने की युक्ति छिपी हुई है श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान रस की वर्षा करते हुए कथा व्यास श्री कीर्ति बल्लभ मेदोलिया ज्योतिष आचार्य ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जीवन कल्याण सुधा रस है जिसका अमृत पान कानों से ग्रहण करने वाले व्यक्ति का लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं और उसके पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है घर में सुख शांति समृद्धि की वर्षा होती है यह पावन कथा सभी ग्रंथों का पावन सार है कथा का आयोजन श्री सुधीर कपूर सौभाग्यवती श्रीमती नीलिमा कपूर ने कराया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.