गुरु भक्ति मनुष्य को भवसागर पार कराती है व्यवस्थापक शिवनारायण गिरी महाराज
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार 23 मार्च 2025( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्रवण नाथ नगर स्थित श्री गणपत गिरी सन्यास आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव महंत गंगा चरण गिरी जी महाराज की पावन स्मृति में विशाल संत समागम तथा भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए व्यवस्थापक श्री शिवनारायण गिरी महाराज ने कहा गुरु की भक्ति मनुष्य के जीवन को सार्थकता प्रदान करते हुए भवसागर की और ले जाती है गुरु चरणों की पावनता भक्तों के जीवन का उद्धार कर देती है इस अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत आकाश गिरी महाराज कमलेशानंद महाराज पंजाबी बाबा सचिव महंत महाकाल गिरी महंत मोहन सिंह कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया
 

