20 August 2026

भक्ति ही मानव जीवन कल्याण सुधा रस स्वामी कल्याण देव महाराज

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 23 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) श्री खाटू श्याम मंदिर सप्त सरोवर भूपतवाला हरिद्वार में श्री खाटू श्याम होली मेला बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए ज्ञान गोदड़ी पीठाधीश्वर स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने कहा भक्ति ही इस संसार में मानव कल्याण सुधा रस है जिसने जीवन में भक्ति धारण कर ली हो उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है इस अवसर पर बोलते हुए वाचस्पति वेदांताचार्य स्वामी प्रेमानन्द महाराज ने कहा जिसका मन श्री खाटू श्याम भगवान के चरणों में लीन हो गया हो वह धन्य हो जाता है उसका लोक एवंम परलोक दोनों सुधर जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए गुरु मां साध्वी आनंद ज्योति ने कहा भक्ति भवसागर का वह मार्ग है जो धर्म कर्म के माध्यम से भक्तजनों को बैकुंठ की ओर ले जाता है इस अवसर पर भी एक विशाल समागम तथा भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुषों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.