भागीरथ महोत्सव मेला 2025 के दूसरे दिन मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग अध्यक्ष मनोज यादव व टीम भागीरथ द्वारा गणेश पूजा व दीप प्रज्वलन से हुई।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार भागीरथ महोत्सव मेला 2025 के दूसरे दिन रविवार को मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल गर्ग अध्यक्ष मनोज यादव, संरक्षक राकेश चौहान, सुकरम पाल व टीम भागीरथ द्वारा गणेश पूजा व दीप प्रज्वलन से हुई।सांस्कृतिक कार्यक्रम के कड़ी मे इण्डिंयन आइडिल के प्रसिद्ध कलाकार आकाश नागर का शानदार संगीतमय प्रस्तुति को देखने के लिए मेले मे भारी भीड़ देखी गयी । आकाश नागर जी के आवाज ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 
भागीरथ महोत्सव मेला के आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज यादव जी ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार की जनता को मेले के माध्यम से कला, संस्कृति व भारतीय धरोहर को बढ़ावा देना है। मेला परिसर दुकानो व झूलो से भर चुकी है।

