19 August 2026

सति भाई साई दास सेवादल के तत्वाधान में मां मनसा देवी आने जाने वाले भक्तजनों हेतु प्रतिवर्ष लगाया जाता है निशुल्क भंडारा

विज्ञापन

 

सम्पादक प्रमोद कुमार

 

हरिद्वार 31 मार्च 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) मां मनसा देवी हिल बाईपास पैदल मार्ग तथा शिढी वाले मार्ग पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सति भाई साई दास सेवादल रोहतक द्वारा विशाल भंडारा भक्त जनों हेतु संचालित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन मां मनसा देवी आने जाने वाले कई हजार भक्तजन भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं आज भंडारे में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष ग्रोवर का आवागमन हुआ भंडारे की व्यवस्थाये देखकर पूर्व मंत्री जी अचंभित दिखाई दिये की आने जाने वाले भक्तजनों को सति भाई साई दास सेवादल रोहतक रोहतक कितनी अच्छी व्यवस्थाओं के तहत भक्तजनों की सेवा कर रहा है किसी भी प्रकार की अव्यवस्था भंडारे में दिखाई नहीं दी आती जाती हजारों की भीड़ में सूझबूझ के तहत कुशलता पूर्वक सभी को प्रसाद ग्रहण करना बड़े ही उलझे हुए व्यक्तित्व के लोग कर सकते हैं श्री नरेशानन्द की टीम सेवादल बड़ा ही पुनीत एवं पावन कार्य कर रही है कुंभ मेले के दौरान भी लाखों लोगों को प्रतिदिन सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भोजन कराया प्रतिवर्ष नवरात्रों के दिनों में यह भंडारा लगाया जाता है माता मनसा देवी की कृपा स्वरूप भंडारे की व्यवस्था में लगे सभी लोगों को उन्होंने साधुवाद दिया इस अवसर पर श्री नरेशानंन्द विनोद बत्रा संजय चावला कश्मीरी लूथरा किशन सैनी गोविंद रविंद्र शर्मा प्रदीप प्रवीण गिरधर सहित भारी संख्या में लोग सेवा में लगे हुए हैं

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.