भगीरथ महोत्सव मेले के मुख्य अतिथि पार्षद वीरेंद्र कुमार अवस्थी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की-मनोज यादव
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार भागीरथ महोत्सव मेला2025(29मार्च से 30 अप्रैल) दशहरा मैदान पीठ बाजार सेक्टर 4 भेल हरिद्वार के पांचवे दिन मुख्य अतिथि शिवालिक नगर पालिका परिषद के पार्षद आदरणीय श्री वीरेंद्र कुमार अवस्थी जी, आदरणीय श्री पंकज चौहान जी, शिवालिक नगर व्यापार मंडल के महासचिव आदरणीय श्री धर्मेन्द्र विश्नोई जी ,संकल्प ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी, आयोजन समिति के संरक्षक आदरणीय भाई राकेश चौहान जी,अध्यक्ष आदरणीय भाई मनोज यादव जी ने टीम भागीरथ के साथ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर व माला पहनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की।
 
टीम भागीरथ ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के कड़ी मे स्थानीय कलाकारों व बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गयी।
मेले के पांचवे दिन काफी भीड़ रही।मेला परिसर विभिन्न तरह के झूले व दुकानो से भर गया।
मेले मे सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है।
इस अवसर पर मेले मे आने वाले सभी सम्मानित अतिथियों व दर्शको का हार्दिक धन्यावाद व आभार किया ।

