17 August 2026

कांगड़ी स्थित श्रीखंड कैलाश आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 7 अप्रैल (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) कांगड़ी स्थित श्रीखंड कैलाश आश्रम में वार्षिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए पंचायती श्री जूना अखाड़े के सभापति अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा जिसके मन में भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा भाव होता है वह अपनी सच्ची आस्था और हरि भजन के माध्यम से सूक्ष्म भक्ति से भीतर ईश्वर को प्राप्त कर सकता है इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के श्री महंत मस्त गिरी महाराज ने कहा ईश्वर जीवन में सभी को अलग-अलग गुण प्रदान करते हैं यही प्रकृति है और यही ईश्वर की महानता है उन्हें अपने अलग दिये गये गुना के माध्यम से प्रत्येक मनुष्य अलग-अलग क्षेत्र में अपनी ख्याति प्राप्त करता है ईश्वर और प्रकृति दोनों मिलकर हमारे जीवन का संवर्धन करते हैं इस पृथ्वी पर आने का कारण हमें गुरु के माध्यम से पता चलता है गुरु धर्म कर्म सत्संग पूजा पाठ और दिये गये ज्ञान के माध्यम से हमारे ज्ञान चक्षु खोल देते हैं जिससे हमारे भाग्य का उदय हो जाता है सतगुरु इस पृथ्वी लोक पर साक्षात ईश्वर के रूप में अवतरित होते हैं जो धर्म कर्म के माध्यम से हमारे मानव जीवन को सार्थक कर देते इस पृथ्वी पर करोड़ जीव विचलन करते हैं किंतु मानव इनमें सर्वोपरि है वह अपने ज्ञान के माध्यम से पृथ्वी पर अपना वर्चस्व सिद्ध कर पाया मानव से भी बड़ी-बड़ी काया के जीव इस पृथ्वी पर विद्यमान है किंतु ज्ञान और बुद्धि में श्रेष्ठ मनुष्य है इसलिये सभी योनियों में मानव जीवन श्रेष्ठ है मनुष्य को पशुओं पर दुर्लभ जीवों पर और अपने से छोटों पर सदा दया भाव रखना चाहिये अपने गुरु और ईश्वर में सदैव आस्था रखनी चाहिये अपने गुरु के बतायें मार्ग पर चलते हुए इस मानव जीवन को सार्थक करना चाहिए धर्म कर्म पूजा पाठ साधु संतों की संगत और यज्ञ अनुष्ठान मनुष्य की कीर्ति में वृद्धि करने के साथ-साथ उस पर धन-धान्य की वर्षा करते हैं ईश्वर की सदैव ऐसे भक्तों पर कृपा बनी रहती है इस अवसर पर जूना अखाड़े के सभापति परम पूज्य श्री प्रेम गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर राम मुनि महाराज महंत रजनी गिरि महंत देवानंद सरस्वती महंत गुरुमल सिंह महाराज संत गुरमीत सिंह संत सतपाल जी महंत तूफान गिरी महंत शंभू दास महंत मोहन सिंह महाराज महंत शांति प्रकाश महाराज आचार्य महंत प्रमोद महाराज स्वामी गणेश दास महंत कमलेशानन्द सरस्वती महंत सुतीक्ष्ण मुनि महंत सीताराम दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत कैलसानंद महाराज महंत दामोदर शरण महाराज महंत सोकी दास महाराज महंत दिनेश दास महाराज महंत रवि देव महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानंद महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज परवीन कश्यप मनोजानंद भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.