16 August 2026

वी केयर डायग्नोस्टिक एवं कमलेश मेमोरियल हॉस्पिटल, कनखल में लगा चिकित्सा शिविर एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा, व अन्य पद्धतियों से इलाज करने पर मिला मरीजों को तत्काल प्रत्यक्ष आराम

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार 9 अप्रैल 2025 (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद )एक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया ।

 

इस मेले में डॉ सुभाषा चंद एवं उनकी टीम, जो कि रुड़की से आई है , ने एक्यूप्रेशर सुजोक थेरेपी से मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया। डॉ सुभाष ने बताया कि सुजोक थेरेपी से बहुत से असाध्य रोगों के उपचार में मदद मिलती है और वो भी किसी दुष्प्रभाव के बिना । डॉ सुभाष ने बताया कि वो अब तक हीमोफिलिया, जी. बी. सिंड्रोम जैसी असाध्य बीमारियों का इलाज कर चुके हैं। इस शिविर में डॉ सुभाष ने 55 मरीजों का उपचार किया ।

इस अवसर पर पूर्व चिकित्साधिकारी, मेला एवं जिला अस्पताल, डॉ के के करौली ने भी मौजूद रह कर मरीजों का परीक्षण किया। डॉ करौली ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे कि समाज के हर वर्ग को चिकित्सा जैसे मौलिक अधिकार से वंचित नहीं रहना पड़े। किसी को रोग मुक्त करने से बड़ी कोई सेवा नहीं नर सेवा में ही नारायण सेवा का भाव रखना चाहिये किसी पीड़ित व्यक्ति को अगर समय रहते सुलभ चिकित्सा मिल जाये तो उसके हृदय से निकलने वाला आशीष अति फलदायी होता है चिकित्सा की अनेकों पद्धतियों द्वारा किसी भी असाध्याय से असाध्य रोग का इलाज संभव है

इस शिविर में चौखंभा एनजीओ ग्रुप एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने भी प्रतिभाग किया। इनकी तरफ से डिंपी, अशोक, राजपाल, अक्षय , मिथुन, कोमल , मोहन सैनी, अनीता यादव एवं सुमन धीमान मौजूद रहे।

इस शिविर में वी केयर सेंटर मैनेजर भावना शर्मा,योगेश, मुकुल सैनी, उपासना सिंह, रश्मि भटनागर, लवकुश आदि ने प्रतिभाग कर के हेल्थ मेले को सफल बनाया।

शिविर में कुल विभिन्न मरीजों की संख्या 105 रही।

इस अवसर पर डॉक्टर जेपी चाहर डॉ केके करौली डॉ चंदन डॉक्टर आरके अग्रवाल डॉक्टर सुभाष डिंपी चौधरी अशोक कुमार राजपाल अक्षय कुमार मिथुन कोमल मोहन सैनी चंद्रशेखर अशोक कुमार अनीता यादव सुमन धीमान सहित अनेको लोग चिकित्सा शिविर में लोगों की सेवा में श्रद्धा भाव के साथ लगे हुए थे।

एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के बारे में बोलते हुए डॉ राधाकृष्णन अग्रवाल जी ने बताया कि यह एक ऐसी पद्धति है जिसके माध्यम से शरीर के कोई भी रोग बिना किसी दवाई के केवल एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से दूर किया जा सकता है स्वास्थ्य मेले की विशेष रिपोर्टिंग वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद ने परवीन कश्यप के साथ मिलकर की।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.