16 August 2026

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू)की यूनियन के 63 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल सभा आयोजित की गई-रामयश सिंह पूर्व विधायक

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार दिनाँक 9 अप्रैल को यूनियन कार्यलय 161 टाइप 3 सेक्टर 1 शाम 4 बजे हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू)की यूनियन के 63 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल सभा रखी गई जिसमें कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दो के समाधान पर भी चर्चा हुई साथ ही साथ हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू) की कार्य शैली से प्रभावित होकर संगठन में श्री आलोक कुमार, NBS कुलदीप मिंज NBS,विनीत सैनी NBS रजनीश कुमार NBS,श्री दीपक मदनावत ब्लॉक 1श्री अजय पांडे ब्लॉक 1, विजय पाल ब्लॉक 1 , श्री दीपक अग्रवाल , गिरिराज किशोर ब्लॉक3, जी नीलेश कुमार OSBT ब्लॉक 3 ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की सभी सदस्यों को यूनियन के अध्यक्ष श्री रामयश सिंह जी ने सदस्यता दिलाई । 

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं एमएलसी श्री रामयश सिंह ने कहा की भेल में सेंट्रलाइज्ड इंसेंटिव स्किम प्रबंधिका द्वारा आनन-फानन में लागू की गई है। जो कि पहले ₹6000 अधिकतम था उसे घटकर ₹3200 अधिकतम कर दिया गया है।जो कि कर्मचारियों के हित मे नही है संबंधित केंद्रीय इंसेंटिव स्किम में सुधार के लिए की बैठक प्रबंधिका जल्द से जल्द बुलाने की मांग करते हुए इंसेंटिव स्कीम की अधिकतम राशि को 8000 रुपये किया जाए।जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा एवम जिससे उत्पादकता भी बढ़ेगी । वेक्स विभाग तथा कई अन्य विभाग के कर्मचारी साथियों को इनडायरेक्ट में रखा गया है इन सभी विभागों के कर्मचारियों को डायरेक्ट में रखा जाए। जिससे इंसेंटिव का लाभ सभी को मिल सके। तथा जिन भी कर्मचारी साथियों को रविवार के दिन ड्यूटी पर बुलाया जाता है उन्हें ओ0टी0 का भुगतान किया जाए । उत्पादन पूरा दिन के पश्चात कमर्चारी को मिलने वाले पी पी के भुगतान के लिए जल्द से जल्द जॉइंट कमेटी की बैठक बुलाई जाए एवम कर्मचारियों के लिए पी पी का भुगतान किया जाए ।

 यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि हमारे संस्थान में लगातार कर्मचारी की संख्या कम होती जा रही है। तथा प्रबंधिका ने जिस प्रकार से अधिकारियों एवं सुपरवाइजर की भर्ती की है। उसी प्रकार से कामगारों की भी भर्ती निकाली जाए। जिससे कि भेल में उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। साथ ही भेल हरिद्वार के अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है।जिससे कर्मचारियों एवम उनके परिवारजनों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है । यूनियन प्रबंधिका से मांग करती है की कम से कम अस्ति रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड तथा सर्जन के साथ-साथ एक फिजिशियन की भी भर्ती की जाए ।भेल हरिद्वार की उपनगरी में में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं तथा पुलिस प्रशासन और भेल प्रबंधन का उदासिन रवैया चोरों का मनोबल बढ़ा रहा है। मैं भेल प्रबंधिका से मांग करता हूं की भेल के लगभग सभी चौराहों पर कैमरे लगाए जाएं तथा पुलिस की गस्त को बढ़ाया जाए। जिससे चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके । भेल प्रबंधन पिछले कई वर्षों से मजदूरों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओ में लागातार कटौती करती जा रही है जैसे इंसेंटिव, नाइट अलाउंस, ओवरटाइम,स्कूल आदि में मिलने वाली सबसिडी दिल्ली स्थित गेस्ट हाउस एवम हॉलिडे होम की सुविधा। इत्यादि , यूनियन भेल प्रबंधन से पुरजोर मांग करती है कि कर्मचारियों को मिलने वाली सारी सुविधाओं को पूर्व की भांति चालू की जाये। इससे कर्मचारियों को इनका लाभ मिल सके ।

इस अवसर पर श्री मार्कण्डेय सिंह, जगत सिंह रावत, अरविंद अधिकारी, रवि कश्यप, बलवीर abeu के महामन्त्री गगन वर्मा जी, भेल श्रमिक यूनियन के महामन्त्री श्री सचिन चौहान जी, सिंह रावत, ,राकेश मालवीय , अरविंद मावी,जागेश चंद्र पाल, अर्जुन सिंह,,बलवीर सिंह रावत ,नवीन गिरी,धर्मेश गुप्ता,जितेश कुमार सिंह, रवींद्र गिल,हरेंद्र त्रिपाठी,चंद्र मोहन सिंह, सतेंद्र सिंह,, संजय सिंह, प्रह्लाद चौहान, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, प्रेम शंकर ठाकुर, बबलू, इंद्रजीत भंडारी, गोविंद रावत, चंद्रपाल राणा,अर्जुन सिंह,नवीन कुमार, कमल सैनी, अनिल कुमार, धीरेन्द्र कुमार, रत्नेश्वर भारती, हरिद्वारी लाल, शंकर दयाल गुप्ता , राजीव चौधरी, अनूप,नवीन,संतोष मिश्रा ,जयप्रकाश,,संतोष कुमार,भवानी शंकर,रूपेश विश्वकर्मा,भगत सिंह रावत,प्रेम , शर्मा,धन्यजय यादव,सुमित सैनी, रविन्द्र सोनी, दयाशंकर, पवन सुमित गर्ग, चंद्र शेखर, संतोष कुमार, संजीव कुमार, इंद्रजीत यादव तथा सैकड़ो कर्मचारी साथी मौजूद थे।

विकास सिंह महामंत्री हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन (निफ्टू)हीप हरिद्वार 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.