अशोक भारती महाराजकी चल रही अखण्ड घड़ा स्नान तपस्या

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद )बिलेश्वर रोड स्थित प्रसिद्ध श्री भैरव हनुमान मंदिर पर त्याग तथा तपस्या की मूर्ति तपस्वी श्री अशोक भारती महाराज की पावन प्रातः सैकड़ो घड़ो स्नान तपस्या निरंतर चल रही है पिछले वर्ष भी महाराज जी की यह तपस्या निरंतर काफी दिन तक चली थी इस अवसर पर बोलते हुए थानापति महंत श्री कौशल गिरी महाराज ने कहा संतों का जीवन समाज को समर्पित होता है संत जो भी तपस्या करते हैं उसमें जगत कल्याण की भावना निहित होती है संतों का जीवन लोक कल्याण को समर्पित होता है संतों का तपस्या समाज के उत्थान के लिए होता है ताकि सभी देशवासियों पर देवी देवताओं की कृपा बनी रहे विश्व में शांति की स्थापना हो इस अवसर पर महंत विजय गिरी महाराज ने कहा दान सत्कर्म और ईश्वर में आस्था मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है इस अवसर पर योगानंद ब्रह्मचारी ने कहा संतों की संगत और सत्संग मनुष्य के भाग्य का उदय करता है महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने कहा संतो के वचन मनुष्य जीवन की सार्थकता हैइस अवसर पर श्री विक्रम भाटिया भी मौजूद थे

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.