पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री प्रियव्रत ने केदार इंटरनेशनल स्कूल बेगमपुर एवं एस टी इंटर कॉलेज बेड़पुर कलियर के तत्वाधान में समस्त स्कूल स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया
संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार 26 जनवरी 2026 आज 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार, विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री प्रियव्रत ने केदार इंटरनेशनल स्कूल बेगमपुर एवं एस टी इंटर कॉलेज बेड़पुर कलियर के तत्वाधान में समस्त स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ ध्वजारोहण किया l इस अवसर पर समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत शुभकामनाएं भी प्रेषित की l
 
[27/01, 10:10 am] K S: श्री प्रियव्रत ने कहा कि इसी दिन साल 1950 में हमारे देश में संविधान लागू हुआ था. इसके बाद भारत एक गणतंत्र देश बना जहां जनता की सरकार होती है. यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए बहुत संघर्ष और बलिदान दिया थाl
श्री प्रियव्रत में कहा कि जन-सेवा के लिए प्रतिबद्ध जनप्रतिनिधि देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कल्याण एवं विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रकार, सभी जागरुक एवं संवेदनशील नागरिक, हमारे गणतन्त्र की प्रगति यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे गणतंत्र को सशक्त बनाने के प्रयासों में कार्यरत सभी देशवासियों की मैं हृदय से सराहना करता हूं।

