19 August 2026

मोहम्मद दीपक को आज़ाद अली का बड़ा ऑफर किसी भी विधानसभा से लड़ ले चुनाव , जन अधिकार पार्टी (ज) अपने बलबूते पर लड़ाएगी चुनाव

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 

 

हरिद्वार (रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) जन अधिकार पार्टी (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कोटद्वार में इंसानियत की मिसाल कायम करने वाले दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दीपक कुमार इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो जन अधिकार पार्टी (ज) उन्हें अपने बलबूते पर चुनाव लड़ाएगी।

गौरतलब है कि कोटद्वार में एक बुजुर्ग मुस्लिम टेलर को कुछ हुड़दंगाइयों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उस समय दीपक कुमार ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए स्वयं का नाम “मोहम्मद दीपक” बताकर उस बुजुर्ग को प्रताड़ना से बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने दीपक पर हमला करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की।

आज “मोहम्मद दीपक” केवल एक नाम नहीं, बल्कि इंसानियत, साहस और भाईचारे की एक मिसाल बन चुका है। ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में पहुंचना चाहिए, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और भाईचारे की भावना मजबूत हो।

आजाद अली ने कहा कि यदि मोहम्मद दीपक जैसे लोग विधानसभा तक पहुंचते हैं, तो न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में आपसी सद्भाव और इंसानियत की नई मिसाल कायम होगी

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.