21 February 2026

मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान निंदनीय ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है- सोम त्यागी

विज्ञापन

हरिद्वार। भारत के संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू द्वारा जननेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के खिलाफ दिए बयान, भाजपा समर्थक द्वारा राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश पैदा हो गया।

इस कड़ी में आज ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और किरेन रिजीजू के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर रिजीजू के इस्तीफे की मांग कर कांग्रेस की महिला नेत्री ने देश के कमजोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चूड़ियां भेजी।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि देश के जननायक और नेता प्रतिपक्ष की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा और मोदी सरकार बौखला गई है और मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान निंदनीय ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को पद पर बने रहना देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को एपस्टीन फाइल्स में आए पीएम मोदी, केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी और व्यवसाई अनिल अम्बानी को लेकर जवाब देना चाहिए़। इसके उलट मोदी सरकार के मंत्री ऊलजलूल बयान देकर देश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। जनता अब भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है, वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है और इसकी शुरुआत 2027 से आसन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से होने जा रही है, जहां कांग्रेस 45 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही है।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार गोडसे जैसे घिनौने, आतंकवादी, देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा और संरक्षण देने का काम कर रही है। कांग्रेस और देश की जनता गांधी के देश में गोडसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

आईटी सेल के लोकसभा संयोजक अनिल ठाकुर और महानगर महासचिव अखिल शर्मा त्यागी ने कहा कि 2014 से देश में कमजोर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार चल रही है, जिसके फैसले अमेरिका में लिए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेत्री सरिता शर्मा और सागर बेनीवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए है। मोदी सरकार में देश के सारे फैसले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लिए जा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर सीजफायर हो या भारत अमेरिका ट्रेड डील, सभी की घोषणा ट्रंप सरकार कर रही है। इतना ही नहीं अब ट्रंप के आदेश पर मोदी सरकार तेल भी रूस से न आयात करके वेनजुएला से करने जा रही है। मोदी सरकार की असलियत अब जनता जान चुकी है और 56″ इंची सीना 26″ इंच का रह गया है। ऐसे में महिला कांग्रेस की तरफ से उन्हें चूड़ियां भेंट की जा रही है।

इस अवसर पर वीरेंद्र भारद्वाज, जवाहर चावला, हरविंदर सिंह, आलोक कौशिक, चंदन शर्मा, शुभम् रावत, जावेद आलम, मनीष कश्यप, राजू चित्कारा, सोनू सैनी, श्याम सिंह, राजबीर। हरीश भाटिया, विवेक कुमार, हकीम जी, नंदा सैनी शिवम बाल्मीकि आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.