मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार महोदय द्वारा फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर हरिद्वार का दिनांक 10-03-2026 को अर्धवार्षिक निरीक्षण 

विज्ञापन

 

हरिद्वार मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार महोदय द्वारा फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर स्टेशन भगवानपुर हरिद्वार का दिनांक 10-03-2026 को अर्धवार्षिक निरीक्षण  किया

 

सर्वप्रथम निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी रुड़की श्री वंश नारायण यादव एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर द्वारा महोदय को सलामी दी गई तत्पश्चात श्रीमान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय द्वारा फायर स्टेशन प्रांगण में फॉलीन परेड का निरीक्षण कर समस्त कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया। सभी कर्मचारियों निर्धारित एवं साफ सुधरी वर्दी धारण पाए गए। साथ ही समस्त कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं पूछी गई, जिसमें किसी की कोई भी समस्याएं नहीं थी।

परेड निरीक्षण के उपरांत दोनों FS में उपलब्ध या टर्नआउट के वाहनों का निरीक्षण कर स्टार्ट करने के बाद FSO कार्यालय, स्टोर तथा MT स्टोर के अभिलेखों का अवलोकन किया गया। चालकों द्वारा सभी वाहनों को स्टार्ट किया गया महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि वाहनों को हमेशा उच्च कोटि एवं कार्यशील दिशा में रखें समय-समय पर मोबिल ऑयल आदि चेक करते रहे ।

 

महोदय द्वारा वॉचरूम ड्यूटी चैक की तो ड्यूटी में फायरमैन बावर्दी दुरुस्त सर्तक पाया गया। साथ ही संचार कार्यशील दशा में पाया गया। महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि बाचरूम संचार का मुख्य केंद्र होता है हमेशा अपडेट एवं सतर्क रहें । सभी कर्मचारियों को एमडीटी का ज्ञान भी होना अति आवश्यक है

 

महोदय द्वारा फायर स्टेशन की बैरिकों और भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। बेरिक एवं भोजनालय का रखरखाव उत्तम दर्जे का पाया गया।

 

अग्निकांड टर्नआउट के समय निर्धारित वर्दी पीपीई किट का प्रयोग अवश्य करें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । अनुशासन में रहकर ड्यूटी का निर्वहन करें ।

 

अग्निशमन अधिकारी रुड़की एवं प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर को निर्देशित किया गया कि कर्मचारियों के फिटनेस हेतु पीटी व्यायाम टास्क का पालन करें अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय एवं श्रीमान उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश एवं निर्देश का समय से अनुपालन करें ।

 

👉सवस्थ जीवन स्वस्थ राष्ट्र को जन्म देता है हमेशा फिट रहें नशे इत्यादि से दूर रहे हैं अच्छे कार्य करने वाले को समय-समय पर पुरस्कृत भी करते रहें । निरीक्षण के दौरान अग्निशमन अधिकारी रुड़की श्री वंश नारायण यादव प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भगवानपुर श्री केशवदत तिवारी समस्त अंडर अफसर स्टाफ सहित मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.