टिहरी विस्थापित कॉलोनी में चल रही श्री राम कथा मे संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा व समस्त टीम हुई शामिल

विज्ञापन

प्रमोद कुमार

हरिद्वार सुमन देव पार्क टिहरी विस्थापित कालोनी मे भगवा हिन्दू सेना द्वारा आयोजित श्री राम कथा मे संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा व टीम संकल्प के सम्मानित सदस्य श्याम चरण शुक्ल, राजेश शर्मा श्रीमती विनीता चौहान के साथ मनमोहक कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

टीम संकल्प के सदस्यों ने कथा वाचक साध्वी जी का पटका पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजक मंडल के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय श्री प्रवेश शर्मा मनोज शर्मा आदरणीय माता जी व उपस्थित आयोजक समिति की मातृशक्ति द्वारा संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा व टीम संकल्प का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने आयोजक मंडल का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया दिव्य व भव्य कार्यक्रम मे शामिल होने की सुखद अनुभूति हुई

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.