भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारत रत्न डा़ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपल्क्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

हरिद्वार भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर भारत रत्न डा़ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपल्क्ष में गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेलुराम प्रधान ने की।

इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया व मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्रीभाजपा व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का ड़ा भीमराव अंबेडकर के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है। गरीबों पिछड़ों अनुसूचित और महिलाओ के उत्थान के लिए हमारी सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधयक का विरोध करने पर कांग्रेस और दूसरे दलों की कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का सपना था। की महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में सुनिश्चित होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं को उनका हक देकर रहेगी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक ऐसे महापुरुष है जिन्होंने सर्व समाज के हितों की रक्षा के लिए जीवन भर प्रयत्न किया। उन्होंने पिछड़ों असहायों और गरीबों के हक की लड़ाई के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बनो ,संगठित रहो और अपने हकों के लिए प्रयास करते रहो।

 

इस संगोष्ठी में श्री मुकेश कुमार (अध्यक्ष अनुसूचित आयोग), सुरेन्द्र मोगा (पशुपालन राज्य मंत्री), श्यामवीर सैनी (उपाध्यक्ष गन्ना सलाहकार समिति), विनोद लक्खा (प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा), देवेन्द्र प्रधान (प्रदेश प्रवक्ता एसी मोर्चा), पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल , जिला महामंत्री संजीव चौधरी ,जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ,अंशु कुमार ,रमेश प्रधान निपेंद्र चौधरी, जसबीर बसेड़ा, विनीत जोली, तरुण नय्यर, रेनू शर्मा सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी तथा सभी मोर्चों की पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट व एसी मोर्चा महामंत्री श्री प्रिंस लोहाट जी ने किया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.