भाजपा नेत्री संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा ने संवाद पॉडकास्ट दीपक पंवार को हार्दिक शुभकामनायें बधाई दी

विज्ञापन

 

हरिद्वार सिटी कॉम्प्लेक्स रानीपुर में संवाद पॉडकास्ट के संस्थापक अध्यक्ष दीपक पंवार के नए कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी अपने पदाधिकारीगण के साथ पहुंचीं और दीपक पंवार जी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में संकल्प सेवा परिवार की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान ट्रस्ट की सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता वंसल जी, मंत्री श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी, वेट लिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रीमती संगीता राणा जी अपने परिवार सहित उपस्थित रहीं। साथ ही चेतना पथ साहित्य के संपादक श्री अरुण कुमार जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।सभी अतिथियों ने संवाद पॉडकास्ट की इस नई शुरुआत को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताते हुए इसके निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद, सहयोग और सामाजिक समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ मिलकर इस यादगार पल को साझा किया और इसे एक सुखद अनुभूति बताया।

 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.