ट्रेनर्स औद्योगिक सहकारी समिति मो.कडच्छ मे नवनिर्वाचित डायरेक्टरो का भव्य स्वागत किया गया- श्यामल प्रधान
हरिद्वार,सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखण्ड के तहत नियम संख्या 454 (4) के अधीन नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आज एक अहम घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी अमित यादव ने दिनांक 05/05/2026 को ट्रेनर्स औद्योगिक उत्पादन सहकारी समिति, कड़च्छ हरिद्वार की प्रबन्ध समिति के लिए सदस्यों की विधिवत घोषणा कर दी।
जिसमें मुख्य रूप से लक्ष्मी देवी (डायरेक्टर) प्रतीक्षा देवी (डायरेक्टर),माया देवी (डायरेक्टर), पूजा देवी (डायरेक्टर) सुरेश डायरेक्टर लक्मीचंद डायरेक्टर हेमंत डायरेक्टर मंतलेश डायरेक्टर पदों पदो पर विजय हुए
 
इस अवसर पर बोलते हुए श्यामल दबौडिए ने कहा कि:“यह जीत केवल व्यक्तियों की नहीं बल्कि पूरी सहकारी समिति के विश्वास और एकजुटता की जीत है। हम सभी सदस्य मिलकर पारदर्शिता, विकास और सदस्यों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। समिति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।”इस घोषणा के साथ ही समिति में नए नेतृत्व की औपचारिक शुरुआत हो गई है। सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों में इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।





ट्रेनर्स औद्योगिक सहकारी समिति मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार मे डायरेक्टर पदों पर विजयी हुए सभी सदस्यों का संपूर्ण कड़च्छ, शास्त्री नगर में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
इस अवसर पर सभी विजयी सदस्यों ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लिया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्यामल दबौडिए, पवन कुमार, योगेंद्र पाल रवि,राजन,अशोक कुमार, हरीश कुमार, विनोद कुमार, विजयपाल, सुरेश कुमार, गोपाल सतीश लोटा,शिवपाल रवि, लक्ष्मीचंद, रमेश भूषण, रवि प्रकाश, विजयपाल सिंह विजेंद्र कुमार, मेघराज, नरेंद्र, नीतू, जगदीश प्रसाद दुबे, कुलदीप कुमार, जसवंत सिंह, रीता रवि,चुन्नीलाल,मांगेराम, सोमपाल सिंह राजेश मुखिया सहित शामिल हैं।

