ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया
हरिद्वार। ऋषिकुल परिसर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शनिवार दिनांक 30 5.2026 ‘ को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस , सतर्कता एवं जागरूकता अभियान एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत ऋषिकुल परिसर के अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक विभाग द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन , पोस्टर प्रस्तुति ,जागरूकता वीडियो , व शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पेन प्रोत्साहित प्रदान कर किया गया । अगद तंत्र विभाग के सभी शिक्षक, पीजी स्कॉलर एवं स्नातक छात्र छात्राओं द्वारा सक्रियता पूर्वक भाग लिया गया। इसके अतिरिक्त नशा मुक्ति अभियान को और सशक्त बनाने एवं जनसामान्य को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम परिसर निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार गखखड प्रो. ( डॉ )रमेश चंद्र तिवारी, डॉ वेद भूषण शर्मा डॉ भावना मित्तल के निर्देशन में सम्पन्न हआ। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर अगद तंत्र विभाग ने अपना विशेष सहयोग देकर छात्र-छात्राओं एवं जनसामान्य को और अधिक जागरूक करने का संकल्प लिया गया और सभी से अनुरोध किया कि वह अपने परिवार एवं समाज में व्याप्त इस बुराई से लड़ने के लिए आगे आएं ।
 
‘कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षको एवं विद्यार्थी द्वारा शपथ लेकर यह प्रण किया गया कि वह भविष्य में नशे सें दूर रहेंगे एवं सभी को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे ।
कार्यक्रम के अंत में वेद भूषण शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया।
इस दौरान स्नातकोतर अध्यताओं , डॉ सीमा, डॉ शीतल , डॉ राशि, डॉ आशीष, डॉ सना एवं डॉ पल्लवी, डॉ पूजा , डॉ नवल , डॉ प्रगति , डॉ ज्योति , डॉ नमन , डॉ. विजेता , डॉ नेहा, डॉ आयुषी, डॉ हिमांशी , डॉ प्रियाशा, डॉ मनीषा तथा अंडरग्रेजुएट स्कॉलर निष्ठा सिंह ,काजल आर्य, रोहित भट्ट , देवांशी सैनी, विदुषी पपनै , मनोहर उपस्थिति रहें ।

