किसान एकजुटता के लिए कल मुजफ्फरनगर कूच करेंगे किसान – प्रियव्रत  

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 22 जून 2026 भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार माननीय प्रियव्रत के नेतृत्व में कल 23 जून मंगलवार को सैकड़ों किसान मुजफ्फरनगर के लिए कूच करेंगे। संगठन द्वारा किसान एकजुटता व हक-अधिकारों को लेकर यह कार्यक्रम रखा गया है।

 

 

राष्ट्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी किसान भाइयों का काफिला सुबह 9:00 बजे बहादराबाद हरिद्वार से रवाना होगा। जहां विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले किसान एकत्र होंगे। इसके बाद 10:30 बजे रामपुर तिराहा पर सभी टीमें मिलकर मुजफ्फरनगर के लिए आगे बढ़ेंगी।

 

राष्ट्रीय सलाहकार मा. प्रियव्रत ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी गाड़ी और अपनी टीम के साथ निर्धारित समय व स्थान पर अवश्य पहुंचें। उन्होंने कहा कि यह किसान एकता व ताकत दिखाने का समय है। हर गांव-ब्लॉक से अधिक से अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। रूट व व्यवस्थाओं को लेकर सभी जिला व तहसील इकाइयों को सूचित कर दिया गया है। काफिले में अनुशासन व शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.