पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन कर्मियों की मासिक संगोष्ठी में पेंशन एरियर व CGHS पैनल पर चर्चा- रुपचंद आजाद एडवोकेट

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार, 05 जुलाई 2026 पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी आज रविवार को संगठन कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार रवि के निज निवास, सलेमपुर महदूद, निकट बहादराबाद, हरिद्वार में आयोजित की गई।

 

अध्यक्ष रूप चंद आजाद ने कहा कि संगठन पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट श्री रूप चंद आजाद ने की, जबकि संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा ने किया। संगोष्ठी में पूर्व अर्धसैनिक बल के कर्मियों के लाभ से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य रूप से पेंशन एरियर सहित अन्य लंबित वित्तीय लाभों को शीघ्र दिलाने पर मंथन हुआ।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में CGHS डायरेक्टर से वार्ता का समय मिलने पर सभी सदस्यों को सूचित किया जाएगा। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा जो हरिद्वार में CGHS डिस्पेंसरी खोलने व पैनल में हरिद्वार के अस्पतालों को शामिल करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता करेगा। इच्छुक सदस्य सूचना मिलने पर अपना नाम अध्यक्ष को प्रेषित कर सकते हैं।

 संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले सदस्य मे मुख्य रुप से एडवोकेट रूप चंद आजाद,राजीव शर्मा, राजकुमार रवि, धर्मपाल,सोमदत्त,सहदेव शर्मा,वीरेंद्र चौहान,सुनील कुमार आदि।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.