26 August 2026

श्री चंद्रपाल सिंह को सद्भावना महोत्सव में मिला “राजीव गांधी गौरव अवार्ड” हरिद्वार में फैली खुशी की लहर

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

*अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा नई दिल्ली में 85 विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान, 25 राष्ट्रों के ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन*

 

 हरिद्वार/नई दिल्ली, 23 अगस्त। वैश्विक शांति, सद्भाव एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्यरत *अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच* द्वारा भारत रत्न एवं देश के युवा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय *श्री राजीव गांधी जी* की जयंती के समापन अवसर पर सद्भावना दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन *25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों की गरिमामयी उपस्थिति* में किया गया, जिसमें देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, कला, संस्कृति और सद्भाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देशभर की *85 विशिष्ट प्रतिभाओं* को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में *श्री चन्द्रपाल सिंह, महासचिव, डॉ. भीमरावौ अम्बेडकर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वेलफेयर सोसाइटी, हरिद्वार (उत्तराखण्ड)* को उनके रचनात्मक कार्यों, सामाजिक सेवाओं, सदाचारी जीवन एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय एवं निरंतर प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित *”राजीव गांधी गौरव अवार्ड”* से सम्मानित किया गया।

श्री चन्द्रपाल सिंह को यह सम्मान मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से *पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार डॉ. जितेन्द्र सिंह, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के राजनीतिक सलाहकार श्री हरपाल रावत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री अनिल जयहिंद जी, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा* सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उस समाज और उन महापुरुषों के विचारों का सम्मान है जिनके लिए मैं कार्य कर रहा हूं। स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने सद्भावना और एकता का जो मंत्र दिया था, उसी को आगे बढ़ाने का यह छोटा सा प्रयास है। मैं अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और यह संकल्प लेता हूं कि जीवनपर्यंत वंचित, शोषित वर्ग के उत्थान और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करता रहूंगा।”

श्री चन्द्रपाल सिंह को यह सम्मान मिलने पर हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड में उनके समर्थकों और समाज के लोगों में हर्ष की लहर है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.