दलित समाज की बेटियों पर होने वाले अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे – गीताराम जायसवाल
हरिद्वार दिनांक 11 जुलाई 2026 को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महानगर देहरादून गीता राम जायसवाल ने एक जारी करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सहारनपुर के थाना बड़गांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलडा बुजुर्ग में 3 दिन से लापता 15 वर्षीय दलित बेटी का शव मिलने की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना सामने आई है। इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। UP Police Saharanpur Police प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा प्रदान की जाए दलित समाज की बेटियों पर होने वाले अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष देहरादून गीता राम जयसवाल का कहना है कि इस तरीके से दलित बेटियों के साथ में दरिंदगी की जा रही है उनका रेप करने के बाद उनकी हत्या की जा रही है यह बहुत ही शर्म नाक बात है क्या उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को दिखाई नहीं दे रहा है कि जिस तरीके से वहां पर बेटियों की हत्या की जा रही है उन बेटियों की सुरक्षा करना सरकार का कर्तव्य ही नहीं बल्कि उनका धर्म और पालन भी है योगी सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उनकी सरकार होते हुए बहन बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और आए दिन उनकी हत्या हो रही है आए दिन के साथ बलात्कार हो रहे हैं आखिर कर क्या रही है उत्तर प्रदेश सरकार अगर योगी जी के बस की बात नहीं है सरकार को चलना तो सरकार से इस्तीफा दे दीजिए क्योंकि सरकार चलाना सब की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना होता है किसी एक विशेष धर्म की नहीं और उत्तर प्रदेश के अंदर आए दिन दलित का शोषण हो रहा है आए दिन उनकी बेटियों के साथ बलात्कार उनकी हत्या की जा रही है अगर योगी सरकार ने इस लड़की की हथियारों को गिरफ्तार करवा कर सजा नहीं दी उसे लड़की को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जगह-जगह धरना प्रदर्शन करेगी और उसे बेटी को न्याय दिला कर रहेगी
 

