15 जुलाई को डीएम को ज्ञापन सौंपेगा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन,सभी किसानों से जिलाधिकारी कार्यालय आने की अपील की – अरुण शर्मा

विज्ञापन

हरिद्वार, 14 जुलाई 2026 किसानों और मजदूरों की लंबित समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन अब सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मा. अरुण शर्मा के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल 15 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि पिछले कई महीनों से किसान खाद, बीज, बिजली, गन्ना भुगतान और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

 

श्री शर्मा ने कहा कि यह ज्ञापन किसानों की पीड़ा की आवाज है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।

*संगठन ने दिखाई एकजुटता*

अरुण शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 15 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी किसान, मजदूर व समर्थक जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हों। उन्होंने कहा, “अब किसान चुप नहीं बैठेगा। अपनी जायज मांगों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत व संगठन के प्रदेश, जिला व तहसील स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.