हरेला पर्व पर जन अधिकार पार्टी का अनोखा विरोध – सरकार के गड्ढों पर किया वृक्षारोपण, कटान पर जताया रोष

विज्ञापन

 

हरिद्वार उत्तराखंड के लोकपर्व “हरेला” के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (ज.) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने सड़कों पर हुए गड्ढों में वृक्षारोपण कर सरकार की पोल खोली और एक तरफ पेड़ कटान व दूसरी तरफसरकार द्वारा दिखावे के वृक्षारोपण की निंदा की।

 

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी एवं ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने हरेला के पावन अवसर पर काला दिवस बताते हुए उन सड़कों पर पौधे लगाए जहां सरकार की लापरवाही से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि

“एक तरफ सरकार फोटो खिंचवाने के लिए हरेला पर पौधे लगवा रही है, और दूसरी तरफ विकास के नाम पर हजारों पेड़ कटवा रही है। जिसमें धर्मनगरी हरिद्वार के 31 हज़ार पेड़ो को काट कर हरियाली खत्म की गईं है । केवल वृक्षारोपण कागजो तक सिमित है। ये कैसा पर्यावरण प्रेम है?

उन्होने कहा कि आज हमने गड्ढों में पौधे लगाकर सरकार को आईना दिखाया है। जब सड़कें ही गड्ढों में तब्दील हो गई हैं तो वहां पेड़ लगाना ही पड़ेगा।

 

हेमा भण्डारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि – तुरंत अवैध कटान बंद करो, सड़कों को गड्ढा मुक्त करो नहीं तो जन अधिकार पार्टी हर गांव-गांव में इस तरह आंदोलन करेगी।”

 

ग्रामीण अध्यक्ष कोमल ने कहा कि हरेला हमारे पहाड़ों की संस्कृति है। इस दिन हम प्रकृति से रक्षा का वादा लेते हैं। लेकिन सरकार उल्टा काम कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें टूटी पड़ी हैं, गड्ढों में पानी भर गया है। आज हमने प्रतीकात्मक रूप से इन्हीं गड्ढों में पौधे लगाकर सरकार को जगाने का काम किया है।

 

जन अधिकार पार्टी (ज. ) मांग करती हैं कि कटान पर रोक लगे और हर कटे पेड़ के बदले 10 नए पेड़ लगाए जाएं।”

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.