कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद लिया

विज्ञापन

हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आलोक शर्मा ने कल देर शाम हरिद्वार के प्रबुद्ध तीर्थ पुरोहितों से आत्मीय मुलाकात कर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, सोम त्यागी, विकास चंद्र के साथ ज्वालापुर के तीर्थ पुरोहित श्री अविक्षित रमन के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां पर मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने श्री आलोक शर्मा जी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वहीं इससे पूर्व आलोक शर्मा ने प्राचीन भाई जी के मंदिर में भगवान श्री कामेश्वर महादेव जी दर्शन एवं उन्हें नमन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आलोक शर्मा जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में करने वालों में श्री गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित प्रदीप झा, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत वशिष्ठ, प्रसिद्ध भागवताचार्य कथा प्रवक्ता पंडित श्री करुणेश मिश्र, एडवोकेट प्रदीप जगता, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन, गोपाल पटवर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, तीर्थ पुरोहित आशीष भगत, पराग मिश्रा, दैवज्ञ रमन मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार धर्मनगरी के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा करते हुए वर्तमान परिपेक्ष को जाना।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप जगता ने राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री आलोक शर्मा से विचार विमर्श करते हुए हरिद्वार में कांग्रेस पार्टी संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत किए जाने पर जोर दिया। गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष पं प्रदीप झा, पं करुणेश मिश्र एवं पं श्रीकांत वशिष्ठ ने श्री आलोक शर्मा जी को राजनीतिक क्षेत्र में सहयोग एवं शुभाशीष प्रदान करते मां गंगा जी से उनके आगे बढ़ने सफल होने की कामना की।

विज्ञापन

 

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.